UPSC Recruitment 2022 : यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में लेक्चरर के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

यूपीएससी ने वरिष्ठ कृषि अभियंता, एग्रीकल्चरल इंजीनियर, सहायक निदेशक, असिस्टेंट कैमिस्ट जैसे अनेक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2022 है। जो अभ्यर्थी इन भर्तियों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेब साइट upcs.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2022
पद का नाम | पदों की संख्या | निर्धारित आयु | योग्यता |
वरिष्ठ कृषि अभियंता | 7 | 40 | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि इंजीनियरी या यांत्रिक इंजीनियरी में डिग्री, कृषि यंत्रों के संचालन का पांच वर्ष का अनुभव |
एग्रीकल्चरल इंजिनियर | 1 | 33 | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि इंजीनियरी या यांत्रिक इंजीनियरी में डिग्री, कृषि यंत्रों के परीक्षण और मूल्यांकन में 2 वर्ष का अनुभव |
सहायक निदेशक | 13 | 30 | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि में स्नातक की डिग्री |
असिस्टेंट कैमिस्ट | 21 | 30 | – |
असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट | 70 | 30 | मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से भू-विज्ञान अनुप्रयुक्त भूविज्ञान या भू-गवेषण या पृथ्वी विज्ञान संसाधन प्रबंधन या या जल विज्ञान स्नातकोत्तर की डिग्री या भू-विज्ञान इंजीनियरी में प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर की डिग्री |
जूनियर टाइम स्केल | 29 | 35 | मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय की डिग्री, मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या संस्थान से सामाजिक कार्य या श्रम कल्याण या औद्योगिक सम्बन्ध कार्मिक प्रबंधन श्रम विधि में डिप्लोमा |
असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट | 9 | 30 | मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या संस्थान से भू-विज्ञान व अनुप्रयुक्त भूविज्ञान, भू-उनवेषण या इंजीनियरिंग भू-विज्ञान या भू-रसायन विज्ञान, समुद्री भूविज्ञान या पृथ्वी विज्ञान, संसाधन प्रबंधन, समुद्र विज्ञान, तटीय क्षेत्र अध्ययन, पर्यावरण भू विज्ञान या या भू-सूचना विज्ञान डिग्री |
सहायक भूभौतिकीविद | 1 | 30 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में भौतिकी अथवा भू-भौतिकी, भू-विज्ञान, गणिटी में स्नातकोत्तर की डिग्री याइलेक्ट्रॉनिक या संचार में बी.ई या ए.एम.आई.ई |
लेक्चरर | 9 | 35 | – |
UPSC Recruitment 2022 आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 25 रूपये रखी गई है। साथ ही अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी और महिला आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। अभ्यर्थी अपना आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये जमा कर सकते हैं। Also Read – UPMRC Bharti 2022 : यूपी मेट्रो में बंपर भर्तियाँ, ऐसे करें आवेदन
UPSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsconline.nic.in/ पर जाकर भर्तियों के लिए ऐसे करें आवेदन।
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी https://www.upsconline.nic.in/ पर जाएँ।
- इसके बाद Recruitment Advertisement की टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद Advertisement No. 21-2022 पर क्लिक करें और ओपन करें।
- इसके बाद सभी जरूरी पेपर्स से अपना सही-सही विवरण फॉर्म में भरें।
- भरने के बाद अपने फॉर्म को सब्मिट कर दें।
- इसके बाद अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
आवेदन की अंतिम तिथि – UPSC Recruitment 2022 Last Date of Form Submission
यूपीएससी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2022 है। भरे हुए फॉर्म्स को 2 दिसंबर 2022 तक डाउनलोड किया जा सकता है।