JobsUttar Pradesh

Uttar Pradesh Constable Bharti 2022 : 26 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

Uttar Pradesh Constable Bharti 2022 : उत्‍तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्‍द ही 26 हजार से भी ज्‍यादा पदों भर्तियां निकाली जाने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, इसी सप्‍ताह में यूपी कांस्‍टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके तहत पुलिस विभाग में खाली 26,210 पदों पर भर्ती की जाएंगी।

Uttar Pradesh Constable Bharti 2022

Uttar Pradesh Constable Bharti 2022

पद का नामUttar Pradesh Constable Bharti 2022
पदों की संख्‍या26,210
शैक्षिक योग्‍यताइंटरमीडियट
आयु सीमा18 से 22 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड जल्‍दी ही पुलिस विभाग में कांस्‍टेबल भर्ती (Uttar Pradesh Police Constable Bharti 2022) के लिए ऑफिशि‍यल नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्‍छुक उम्‍मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षिक योग्‍यता और आयु सीमा

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड 26,210 पदों पर भर्ती निकालेगा। इसके लिए उम्‍मीदवार को किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से इं‍ट‍रमीडियट पास होना चाहिए। वहीं उम्‍मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बता दें कि भर्ती के लिए यह शैक्षिक योग्‍यता और आयु सीमा संभावित है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शैक्षिक योग्‍यता और आयु सीमा की पुष्‍टि‍ हो सकेगी।

Also Read : UPPCL Executive Assistant Bharti 2022 : 1033 पदों पर निकली वैकेंसी

UPPBPB के अनुसार, इस साल होने वाली यूपी कांस्‍टेबल भर्ती 2022 (UP Police Constable Bharti 2022) में करीब 20 लाख अभ्‍यर्थी हिस्‍सा ले सकते हैं। वहीं अगर देखा जाए तो ऐसे में एक पद के लिए करीब 76 हजार दावेदार होंगे। ऐसे में इस बार होने वाली यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती 2022 में काफी ज्‍यादा कॉम्‍पटीशन देखने को मिलेगा।

उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल और मेडिकल टेस्‍ट के आधार पर किया जाएगा। इन तीनों चरणों को पास करने वाले अभ्‍यर्थी आगे डाक्‍यूमेंट वै‍रीफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे। भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन uppbpb.gov.in वेबसाइट पर इसी सप्‍ताह उपलब्‍ध हो सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्‍छुक उम्‍मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी