AstrologyFeatured

Vastu Tips for Home in Hindi : दूसरों की ये चीजें भूलकर भी ना करें इस्तेमाल

Vastu Tips for Home in Hindi : हम सभी को अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल करने के लिए बहुत सी चीजों की जरूरत पड़ती है। इनमे से कुछ चीजें अगर घर पर उपलब्ध ना हों तो हम अपने किसी करीबी या पड़ोसी से मांग लेते हैं। क्योंकि हमे पता ही नहीं होता है कि ऐसा करने से वास्तु खराब होता है और हमारे जीवन पर गलत असर भी पड़ सकता है।

Vastu Tips for Home in Hindi

हाँ सब तो नहीं लेकिन कुछ खास चीजें अगर हम दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करते हैं तो इससे घर के और हमारे वास्तु पर असर पड़ सकता हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे। दूसरों की ये चीजें भूलकर भी ना करें इस्तेमाल (Vastu Tips for Home in Hindi)…

दूसरों की ये चीजें भूलकर भी ना करें इस्तेमाल -Vastu Tips for Home in Hindi

हम रोजाना जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें हमे दूसरों से मांगकर या दान में मिली वस्तुओं को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये चीजें खासकर ऐसी होती हैं जो ज्यादातर हमारे डेली काम आती और इन चीजों का इस्तेमाल हम ज्यादातर करते हैं। जैसे – नमक, सुई, रुमाल, लोहा और तेल, दूसरों के कपड़े, घड़ी, पेन, चप्पल आदि। ये कुछ आम चीजें हैं जो आपकी वास्तु खराब कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इन चीजों के इस्तेमाल से क्या प्रभाव पड़ेगा आपके वास्तु पर।

नमक – Salt

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for Home in Hindi) के हिसाब से नमक को शनि देवता से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि नमक का इस्तेमाल कभी भी मुफ्त में लेकर नहीं करना चाहिए। यदि किसी कारणवश लेकर इस्तेमाल किया है तो जिस व्यक्ति से आपने नमक लिया है उसे कोई और चीज बदले में दे दें। क्योंकि नमक फ्री में लेकर इस्तेमाल करने से रोग और धन के कर्ज की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए नमक का इस्तेमाल कभी भी किसी से लेकर न करें। 

सुई – Needle

वास्तु शास्त्र के हिसाब से मांगकर इस्तेमाल की गई सुई आपके जीवन में नकारात्मकता ला सकती है। यह कार्य आपके प्रेम सम्बन्ध और दाम्पत्य जीवन को भी खराब कर सकता है। इतना ही नहीं मांगकर सुई इस्तेमाल करने से आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। इसलिए सुई का इस्तेमाल हमेशा नई खरीद कर ही करें। Also Read –Lord Rama Sister : कौन थीं भगवान राम की बहन? जानिए क्‍या है कहानी

रुमाल – Hanker chief

बात करते हैं रुमाल की, हमारे दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली सबसे आवश्यक वस्तु है रुमाल। लेकिन दान में मिले या मुफ्त में मिले रुमाल को इस्तेमाल करने से या फिर मांगकर रुमाल इस्तेमाल करने से आपका वास्तु खराब होता है। यह आपके जीवन में रिश्तों में मनमुटाव और दूरियां पैदा कर सकता है। ऐसा करने से रिश्ते खराब होने लगते हैं इसलिए रुमाल हमेशा अपना ही इस्तेमाल करना चाहिए। रुमाल ना ही किसी का लेना चाहिए ना ही किसी को अपना रुमाल देना चाहिए। 

लोहा और तेल – Iron & Oil

तेल और लोहे को शनिदेव से जोड़ा जाता है और इससे शनिदेव की पूजा भी की जाती है। लेकिन वास्तु के हिसाब से तेल और लोहे को मांगकर या मुफ्त में लेकर इस्तेमाल करने से आपने जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है। लोहे को दान में लेकर या मांगकर इस्तेमाल करने से जीवन में दरिद्रता आती है और तेल मांगकर इस्तेमाल करने से आर्थिक स्थिति खराब होती है। ऐसा करना आपको संकट में डाल सकता है इसलिए ये चीजें कभी मांगकर ना इस्तेमाल करें।

दूसरों के कपड़े – Clothes

दूसरों के कपड़ों को कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अक्सर हम दूसरों के कपड़े पहन लेते हैं और इस्तेमाल कर लेते हैं या उनसे कपड़े ले लेते हैं। ऐसा करना आपके वास्तु और हेल्थ दोनों पर ही गलत प्रभाव डालता है। कपड़ों से इस्तेमाल से इन्फेक्शन जैसे खतरे तो होते ही हैं साथ ही ऐसा करने से आपके जीवन में नेगेटिविटी बढ़ती है। Also Read –Bramha kamal : ब्रह्म कमल का फूल कैसे चमकाएगा आपका भाग्य

घड़ी – Watch

हम अपने दैनिक जीवन में घड़ी पहनते हैं और अक्सर ऐसा होता है कि किसी प्रियजन के हाथ पर बंधी घड़ी हमे बहुत पसंद आ जाती है मांगकर पहन लेते हैं और या फिर हमेशा के लिए ही मांग लेते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से यह घड़ी आपके जीवन में शुभता नहीं लाती इससे आपके जीवन में दुर्भाग्य बढ़ सकता है।

पेन – Pen

हम डेली लिखने के लिए पेन का उपयोग करते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि यदि पेन ना हो तो हम किसी का पेन मांगकर इस्तेमाल कर लेते हैं या कभी किसी का पेन अच्छा लग जाये तो हम उसे हमेसा के लिए ले लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है मांगकर इस्तेमाल किया गया पेन आपके करियर पर गलत असर डाल सकता है। इससे आपको धन की हानि भी हो सकती है इसलिए पेन ले भी लें तो इस्तेमाल कर के वापस लौटा दें।

चप्पल – Sleepers

अक्सर हम दूसरों की चप्पल का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि परिवार के कई सदस्य एक दूसरे की चप्पल पहनते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से वास्तु (Vastu Tips for Home in Hindi) पर गलत प्रभाव पड़ता है। इससे आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं और आपके जीवन में संघर्ष भी बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी