Virat Kohli Biography in Hindi : दुनिया भर में भारतीय क्रिकेटर के रूप में मशहूर विराट कोहली को दुनिया उनके फैंस किंग कोहली के नाम से बुलाते हैं। भारत ही नही दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेटर हैं। विराट कोहली अपने गेम की वजह से पसंद किये जाते हैं।भारत ही नहीं बल्कि भारत से बहार भी क्रिकेट प्रेमी युवा उनके दीवाने हैं। वे युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं।

पूरी दुनिया में क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में उनका नाम लिया जाता है। महज 3 साल की उम्र से क्रिकेट में रूचि रखने वाले विराट कोहली ने क्रिकेट में अनेक उचाईयों को छुआ है। भारतीय क्रिकेट से लेकर अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने कई रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं। साल 2002 से उन्होंने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत की। उन्हें उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। आइये जानते हैं विराट कोहली का जीवन परिचय (Virat Kohli Biography in Hindi)…
विराट कोहली की जीवनी – Virat Kohli Biography in Hindi
नाम | विराट कोहली |
उपनाम | चीकू, रन मशीन |
जन्म | 5 नवंबर 1988 |
आयु | 34 वर्ष |
जन्म स्थान | दिल्ली, भारत |
पिता का नाम | स्व. प्रेम कोहली |
माता का नाम | सरोज कोहली |
भाई-बहन | भाई – विकास कोहली बहन – भावना कोहली |
अफेयर्स | सारा-जेन डियाज, संजना , तमन्ना भाटिया, इज़ेबेल लेइट, अनुष्का शर्मा |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
विवाह की तारीख | 11 दिसंबर 2017 |
पत्नी का नाम | अनुष्का शर्मा |
बच्चे | बेटी – वामिका |
शैक्षिक योग्यता | 12th |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू (सिख) |
व्यवसाय | भारतीय क्रिकेटर |
शरुआत | वनडे – 18 अगस्त 2008 श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में, टेस्ट – 20 जून 2011 वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में, टी-20 – 12 जून 2010 जिम्बाम्बे के खिलाफ हरारे में |
जर्सी | नंबर 18 |
कोच | राज कुमार शर्मा |
अवार्ड्स | अर्जुन अवार्ड 2013, पद्मश्री 2017, राजीव गांधी खेल रत्न 2018 |
मासिक वेतन और कमाई | करीब 4 करोड़ से अधिक |
कुल सम्पत्ति | करीब 122 मिलियन डॉलर |
विराट कोहली कौन हैं ? – Who is Virat Kohli
विराट कोहली (Virat Kohli) वर्तमान में भारतीय क्रिकेटर हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे हैं। विराट कोहली को पूरी दुनिया में एक तेज बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है। बचपन से ही क्रिकेट में रूचि होने के कारण विराट कोहली ने 9 वर्ष की आयु से ही क्रिकेट की ट्रेंनिंग लेनी शुरू थी। उन्हें दाएं हाँथ के बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है। विराट कोहली ने साल 2008 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा उन्होंने अपना पहला वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
साल 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने शतक बनाकर रिकॉर्ड कायम किया। किंग कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से विवाह किया। क्रिकेट में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्ड और राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें देश में किंग ऑफ़ क्रिकेट और रन मशीन के नाम से भी जाना जाता है।
विराट कोहली का जन्म और माता-पिता – Virat Kohli Birth & Mother-Father
विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म देश की राजधानी दिल्ली में 05 नवंबर 1988 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़े भाई और एक बड़ी बहन हैं। विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली और माता का नाम सरोज कोहली है। उनके पिता एक क्रिमिनल लॉयर थे और माता गृहिणी हैं।
विराट कोहली के भाई का नाम विकास कोहली और बहन का नाम भावना कोहली है। उनका जन्म एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। विराट जब महज 3 साल के थे तभी से उन्हें क्रिकेट में बहुत रूचि थी उनके पिता उन्हें बचपन से ही क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए ले जाया करते थे। साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने से विराट कोहली के पिता की मृत्यु हो गई थी।
विराट कोहली की शिक्षा – Virat Kohli Education
विराट कोहली ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा (Virat Kohli Early Education) दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। उनका ज्यादा ध्यान हमेशा से क्रिकेट की तरफ था इसलिए 9 साल की उम्र में उनके पिता ने दिल्ली क्रिकेट क्लब में उनका एडमिशन करवा दिया था।
इसके कुछ समय बाद उनके स्कूल में क्रिकेट के लिए माहौल ना मिलने के कारण उनके पिता ने उनका दाखिला दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित सेवियर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करा दिया। विराट कोहली ने यहीं से अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की। इसके बाद विराट कोहली ने पढ़ाई न करके अपना पूरा ध्यान क्रिकेट की प्रैक्टिस पर दिया।
विराट कोहली का करियर – Virat Kohli Career
क्रिकेट का ज्ञान विराट कोहली ने अपने कोच राजुकमार शर्मा से लिया। उन्होंने अपना पहला मैच सुमित डोंगरा अकेडमी में खेला था। अगर बात करें क्रिकेट करियर (Virat Kohli Cricket Career) की तो विराट ने साल 2002 में अंडर फिक्टीन क्रिकेट टूर्नामेंट खेला था। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने अंडर सेवेंटीन खेला। विराट कोहली को एक तेज बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है।
साल 2008 में उन्होंने अंडर-19 खेला। इस दौरान उनके खेल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अंडर-19 मैच का आयोजन मलेशिया में हुआ था विराट ने इस मैच में भारतीय टीम को जीत भी दिलाई। इसके बाद विराट को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया।

उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में खेला था। साल 2011 के क्रिकेट वर्ल्डकप में विराट ने ज्यादातर मैच में हिस्सा लेकर अच्छा प्रदर्शन भी किया। वर्ल्ड कप में सबसे तेज 100 रन बनाने वाले खिलाडियों में इनका नाम शामिल किया गया। 2011 में ही विराट ने वेस्टइंडीज का दौरा किया और टेस्ट करियर शुरुआत की।
इसके बाद विराट कोहली ने साल 2013 में ओडीआई में शतक लगाया। विराट कोहली ने 20-20 क्रिकेट मैच में अपना बेस्ट परफॉरमेंस दिया और साल 2014 और 2016 में मैन ऑफ़ द मैच का खिताब भी जीता। अब तक विराट कोहली का नाम हर क्रिकेट फैन की जुबान पर बसने लगा था। विराट अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिल में अपनी ख़ास जगह बना चुके थे।
क्रिकेट में उन्हें एक धांसू बल्लेबाज के तौर पर है। साल 2012 में विराट को एशिया कप के वॉइस कैप्टन के तौर पर चुना गया। एशिया कप के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 22 चौके और 1 छक्के के साथ 148 गेंदों में 183 रन बनाए। इस मैच में विराट को फिर मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। इसके बाद लगातार वो क्रिकेट के द्वारा देश की सेवा में लगे हुए हैं।
विराट कोहली आईपीएल करियर – Virat Kohli in IPL
साल 2008 में विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 20 लाख रूपये में खरीदा था। पहले आईपीएल सीजन में विराट कोहली ने 13 मैच खेले और इन मैचों में 165 रन बनाये। साल 2009 में इन्होने एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला और 16 मैच में 246 रन बनाए।
इसके बाद आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के साथ उनका सफर लगातार चलता रहा। साल 2016 में विराट कोहली ने 4 शतक और 7 अर्ध शतक से 16 मैच में 973 रन बनाएं। इस सीरीज में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप दी गई।
विराट कोहली कप्तान के रूप में – Virat Kohli as Caption
भारत के कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में साल 2014 में कप्तान बनाया गया। विराट ने कप्तानी करते हुए पहली पारी में ही अपना शानदार प्रदर्शन किया और 115 रन बनाए इसके बाद वे टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। इसी के साथ विराट कोहली ने अपनी परफारमेंस से देश का नाम रोशन किया। Also Read – Hima Das Biography : जानिए कौन हैं हिमा दास? जिन्होंने भारत को दिलाए कई गोल्ड
इसके बाद वे भारतीय क्रिकेट टीम के साल 2021 तक कप्तान रहे। विराट ने इस दौरान बहुत से रिकॉर्ड कायम किये। उनके खेल की वजह से वह क्रिकेट के किंग कहे जाने लगे। पूरी दुनिया में उनके फैंस मौजूद हैं। क्रिकेट में अनेक रिकार्ड्स विराट कोहली के नाम हैं। अपनी धुआंधार बैटिंग से उन्होंने पूरे देश का नाम रौशन किया है।
विराट कोहली के अफेयर्स – Virat Kohli Affairs
विराट कोहली का नाम अलग-अलग लड़कियों के साथ जोड़ा गया। इंटरनेशनल क्रिकेटर होने की वजह से अक्सर अपने रिलेशनशिप्स की वजह से चर्चा में बने रहते थे। विराट का नाम मुख्य रूप से सारा-जेन डियाज, संजना , तमन्ना भाटिया, इज़ेबेल लेइट, अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा।
- सारा-जेन डियाज – सबसे पहली बार सारा-जेन डियाज के साथ विराट कोहली का नाम जुड़ा। वे मिस इण्डिया रहीं थी और इसके साथ ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। विराट कोहली का अफेयर लम्बे समय तक चला। साल 2011 में वर्ल्ड कप के दौरान दोनों को साथ में देखा गया। लेकिन यह रिलेशन अधिक समय तक नहीं चल सका।
- संजना – विराट का नाम संजना के संजना के साथ भी जोड़ा गया वे एक मॉडल के तौर पर काम करती हैं। लेकिन विराट ने इस रिलेशन को एक अफवाह बताया था उन्होंने कहा की वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
- तमन्ना भाटिया – तमन्ना भाटिया एक साउथ एक्ट्रेस हैं। एक ऐड सूट के दौरान दोनों की मुलाक़ात हुई दोनों ने यह ऐड साथ में किया था। इसके बाद अच्छी दोस्ती हो गई कुछ समय तक दोनों रिलेशनशिप में रहे लेकिन बहुत कम समय में दोनों अलग हो गए।
- इज़ेबेल लेइट – इज़ेबेल एक ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। कहा जाता है कि दोनों की मुलाक़ात रक बिजनेस मीटिंग के दुअरान हुई थी। इज़ेबेल अपने कुछ काम से इण्डिया में 1 साल तक रहीं इस दौरान ही दोनों को साथ में देखा गया। यह रिलेशन भी ज्यादा समय तक नहीं चला। Also Read- श्रेयसी सिंह जीवन परिचय | Shreyasi Singh biography in Hindi
विराट कोहली का विवाह – Virat Kohli Wife
भारत की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विराट का नाम जोड़ा गया। कहा जाता है कि दोनों की मुलाक़ात साल 2013 में एक ऐड सूट में हुई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई इसके बाद दोनों के अफेयर्स की खबरें भी सामने आयीं। अनुष्का शर्मा को अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में भी देखा जाता था।

दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं यही कारण है कि तमाम उतार-चढ़ावों के बाद भी दोनों ने शादी की। 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी (Virat Kohli & Anushka Sharma Marriage) कर ली। विराट की एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका कोहली है। दोनों की जोड़ी को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं।
विराट कोहली ब्रांड अम्बेस्डर – Virat Kohli Brand Endorsement
विराट कोहली क्रिकेट के साथ ही ब्रांड्स का इंडोर्स्मेंट भी करते हैं। वे ब्रांड इंडोर्स्मेंट् के जरिये अच्छी कमाई करते हैं। विराट कोहली वाल्वोलाइन, फिलिप्स इण्डिया, रेमिट 2 इण्डिया, उबर इण्डिया, विक्स इण्डिया, एमआरएफ टायर्स, बूस्ट एनर्जी ड्रिंक, अमेरिकन टूरिस्टर, रॉयल चैलेंजर अल्कोहल, मान्यवर, ऑडी इण्डिया, टीससोट, टू-यम, पूमा, एडिडास, टोयोटा, बीएसएफ, फास्ट्रैक, टीवीएस बाइक, फेयर एंड लवली, पेप्सी, हीरो मोटर्स, मिंत्रा सहित अन्य बड़े ब्रांड्स के ब्रांड अम्बेस्डर के तौर पर काम करते हैं। Also Read – Sania Mirza Biography in Hindi | सानिया मिर्जा का जीवन परिचय
विराट कोहली को मिले अवार्ड्स – Virat Kohli Awards
विराट कोहली की मेहनत और सफलता के साथ -साथ देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें समय-समय पर तमाम पुरस्कारों से नवाजा गया है। साल 2012 में फेवरेट क्रिकेटर का विराट को पीपुल चॉइस अवार्ड दिया गया। साल 2012 में ही उन्हें आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया।
इसके बाद साल 2013 में विराट को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। साल 2017 में भारत का चतुर्थ सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री विराट को दिया गया। इसके बाद साल 2018 में विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया। इसी के साथ भारतीय क्रिकेटर के रूप में उनके योगदान के लिए उन्हें अलग-अलग समय पर कई सम्मान दिए गए।
विराट कोहली के रिकार्ड्स – Virat Kohli Records
- वर्ल्ड कप 2011 में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड।
- सिर्फ 22 साल की उम्र में ओडीआई में सबसे तेज 100 सौ रन बनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर।
- ओडीआई में सबसे तेज 1000, 3000, 4000 और 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर।
- साल 2013 में महज 52 गेंदों में आस्ट्रेलिया किया खिलाफ जयपुर में शतक बनाया।
- ओडीआई में सबसे तेज 7500 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर।
- साल 2016 में आईपीएल में सबसे ज्यादा 973 बनाने का रिकॉर्ड।
विराट कोहली की सम्पत्ति – Virat Kohli Net Worth
विराट कोहली पूरे देश में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं। वे क्रिकेट के साथ -साथ तमाम बड़े ब्रांड्स के ब्रांड अम्बेस्डर भी हैं। वेबसाइट सीए नॉलेज के अनुसार विराट कोहली की वर्तमान कुल सम्पत्ति (Virat Kohli Net Worth) करीब 122 मिलियन डॉलर है। विराट कोहली की तनख्वाह करीब 50 करोड़ से अधिक है।
उनकी एक महीने की कमाई की अगर बात करें तो वह करीब 4 करोड़ रूपये है। विराट कोहली आईपीएल के लिए करीब 15 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी करें और आलीशान घर भी हैं।
FAQ’s
विराट कोहली का जन्म कब हुआ था ?
5 नवंबर 1988
विराट कोहली का जन्म कहाँ हुआ था ?
दिल्ली, भारत
विराट कोहली ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कब खेला ?
18 अगस्त 2008 श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में
विराट कोहली की कुल सम्पत्ति कितनी है ?
करीब 122 मिलियन डॉलर
विराट कोहली की पत्नी का नाम क्या है ?
अनुष्का शर्मा
विराट कोहली के पिता का निधन कब हुआ था ?
साल 2006 में