साल 2008 में शुरू हुआ टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, लेकिन अब इस शो की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है।
दरअसल जब से यह टीवी शो शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक इसके कई फेमस किरदार शो को अलविदा कह चुके हैं। इसके बाद से ही शो की लोकप्रियता में कमी आनी शुरू हुई।
वहीं शो को छोड़ने वाले इन स्टार्स की किस्मत दूसरी जगह चमक नहीं पाई। न ही उन्हें उस तरह का स्टारडम मिला जो उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से हासिल हुआ था।
आइए आज जानते हैं उन किरदारों के बारे में जो शो को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उस तरह का स्टारडम हासिल नहीं कर पाए, जो शो से उन्हें मिला था।
नेहा मेहता ने शो में अंजलि मेहता का किरदार निभाया था। शो की शुरुआत से ही नेहा इसका हिस्सा रहीं। इनकी पेयरिंग शैलेश लोढ़ा के साथ हुई थी।
गुरुचरण सिंह यानी सोढ़ी भी कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहे। हालांकि गुरुचरण की प्रोडक्शन टीम के साथ कोई अनबन नहीं थी। उन्होंने पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शो छोड़ा था।
मोनिका भदौरिया ने शो में बावरी का किरदार निभाया था। साल 2019 में मोनिका ने शो छोड़ दिया था। वह इंडस्ट्री में और भी कुछ क्रिएटिव एक्स्प्लोर करना चाहती थीं।
शो में निधि भानुशाली ने सोनू भिड़े का किरदार करीब छह साल तक निभाया। इनके पहले झील मेहता यह किरदार निभा रही थीं। निधि ने साल 2019 में शो को अलविदा कहा था।
वहीं इससे पहले सोनू भीड़े का किरदार निभाने वाली झील मेहता ने पढ़ाई के कारण शो को अलविदा कहा था। वे शो और पढ़ाई को एक साथ हैंडल नहीं कर पा रही थीं।
भव्या गांधी ने शो में टप्पू का किरदार निभाया था। करीब आठ साल तक वह शो में नजर आए। इस शो से भव्या गांधी की पहचान घर-घर में हुई।
दिलकुश रिपोर्टर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो साल 2013 में ज्वॉइन किया था। तीन साल के लंबे सफर के बाद इन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।
शैलेश लोढ़ा इस शो का हिस्सा 14 साल तक रहे। फिर प्रॉडक्शन हाउस के साथ अनबन को लेकर चर्चा में आए। इसके बाद अचानक शैलेश ने शो को अलविदा कह दिया।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा या इससे जुड़ी अन्य ऐसी ही तमाम रोचक जानकारियों के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।