अशोक गहलोत कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं। अशोक गहलोत राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

कांग्रेस पार्टी में उन्हें उनके प्रशंसक राजनीति का जादूगर बुलाते हैं। अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र से विधायक हैं।  

अशोक गहलोत के पिता जादू दिखाते थे, वो शहर-शहर घूम कर जादू दिखाया करते थे। कुछ जादू के खेल अशोक गहलोत ने भी सीख लिए थे। 

यह जादू वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बचपन में उनको दिखाया करते थे। वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों को बचपन से ही प्रिय हैं। 

अशोक गहलोत गांधीवादी विचारधारा को मानते हैं। NSUI जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र-शाखा है, अशोक गहलोत साल 1974 में उसके अध्यक्ष बनाए गए। 

अशोक गहलोत साल 1980 में पहली बार 7वीं लोक सभा में जोधपुर क्षेत्र से निर्वाचित हुए। इसी वर्ष वो पब्लिक अकाउंट समिति के सदस्य भी बने थे।  

साल 1982 में अशोक गहलोत को राजस्थान कांग्रेस समिति के महासचिव के पद से सम्मानित किया गया। साल 1982 में इन्हें डिप्टी यूनियन मिनिस्टर बनाया गया। 

साल 1985, 1994 और 1997 में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। साल 1998 में अशोक गहलोत ने पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

अशोक गहलोत का जीवन परिचय (Ashok Gehlot Biography in Hindi) विस्‍तार से जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।