Asia Cup 2022 के सुपर-4 में भारतीय टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका के साथ दुबई में खेले मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पहले पाकिस्तान और अब श्रीलंका से हार के बाद भारत का Asia Cup 2022 के फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है, लेकिन अभी भी यह नामुमकिन नहीं है।

अब Asia Cup 2022 के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अन्‍य टीमों पर निर्भर रहना होगा, जिसमें सबसे ज्‍यादा अफगानिस्‍तान पर। 

दरअसल अगर अफगानिस्तान अपने मैच में पाकिस्तान को हरा दे, फिर भारतीय टीम अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हरा दे। उधर श्रीलंका भी पाकिस्तान को हरा दे। 

इसके बाद अगर भारत का नेट रनरेट अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीम से बेहतर होता है। तो भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। 

ऐसी ही अन्‍य रोचक जानकारियों के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।