23 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी। भगवान् धनवंतरी की पूजा और माँ लक्ष्मी की पूजा करिए मिलेगा सुख- समृद्धि और धन- धान्य का वरदान। 

इस धनतेरस अपने घर लायें सोना – चांदी और अन्य आकर्षक वस्तुएं। धनतेरस पर घर पीतल और तांबें के बर्तन लाने से घर की नकारात्मक उर्जा समाप्त होगी। 

धनतेरस के दिन क्ले या अलग-अलग धातुओं से बनी भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं खरीदें। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश को धनतेरस पर घर लाने से पूरे साल घर में सुख समृद्धि का वास रहेगा। 

धनतेरस पर न खरीदें स्टील से बने बर्तन यह आपके घर के वातावरण पर गलत प्रभाव डालेंगे। इसलिए तम्बा, पीतल, सोना, चांदी आदि धातुओं के बर्तन ही खरीदें। 

धनतेरस पर झाडू खरीदना बहुत सुख होता है। इस वर्ष आप झाड़ू जरुर खरीदें। कम पैसे में मिलने वाला झाड़ू खरीदकर भी आप माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।  

इस धनतेरस खरीदिए अपने लिए कोई नया आशियाना और उसमे माँ लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। आपके परिवार पर हमेशा माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। 

धनतेरस पर अपने घर के सभी कोनों में दिये जलाएं। इसके साथ-साथ पूजा घर, इशान कोण, पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाने से आपको धन लाभ होगा।  

धनतेरस के अवसर पर गोमेद चक्र खरीदने और पूजा करने से धन लाभ होता है। गोमेद चक्र की पूजा करके तिजोरी में रखने से घर में सदैव माँ लक्ष्मी का वास रहता है। 

माता लक्ष्मी को श्रीयंत्र बहुत प्रिय होता है। माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन श्री यात्रा खरीदना चाहिए उसकी पूजा दीपावली के दिन की जानी चाहिए।

धनतेरस के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए नीचे दिए गये लिंक पर जाइये