15 अगस्त 2022 के दिन देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसके चलते भारत सरकार पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर देशवासी अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त के दौरान तिरंगा अवश्य फहराएं।
बता दें कि आज हर घर तिरंगा अभियान बहुत जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हर घर पर तिरंगा लहराया नहीं जा सकता था।
दरअसल साल 2002 में फ्लैग कोड में कुछ बदलाव होने के बाद अब आम आदमी को तिरंगा फहराने की इजाजत है। लेकिन तिरंगा फहराते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के क्लॉज 2.1 के मुताबिक, देश के हर नागरिक को स्वतंत्रता है कि वो सार्वजनिक, निजी या शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा फहरा सकें।
दरअसल 1971 के Prevention Of Insults To National Honour Act के तहत कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका ध्यान सभी को रखना चाहिए।
आम आदमी के लिए तिरंगा फहराने के नियम क्या हैं नियम और कानून। विस्तार से जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।