भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।

इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय थलसेना अग्निवीर भर्ती 2022 के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 5 अगस्‍त 2022 से शुरू हो रही है और यह 3 सितंबर 2022 तक चलेगी।

बता दें कि भारत सरकार ने इसी साल 16 जून 2022 को अग्निपथ योजना की शुरूआत की थी।

इसके तहत अब सशस्‍त्र बलों की तीनों सेवाओं में कमीशन अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती चार साल के लिए की जाएगी।

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों को ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जाएगा।

अग्निपथ योजना के तहत भारतीय थलसेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

इच्‍छुक उम्‍मीदवारों को भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Bharti 2022 की रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में विस्‍तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।