भारत ने 1957 में ब्रिटेन से एक जंगी जहाज खरीदकर उसे INS Vikrant का नाम देकर 1961 में भारतीय नौसेना में शामिल किया था जो 1997 में सेवानिवृत्त कर दिया गया था।
INS Vikrant की लंबाई 262 मीटर और चौड़ाई 62 मीटर है। भारत में निर्मित यह अब तक का सबसे बड़ा जंगी जहाज है।
INS Vikrant पर मिग-29 और हेलिकॉप्टर समेत इसमें एक समय में 30 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकते हैं। इस युद्धपोत की क्षमता 1600 लोगों की है।
INS Vikrant को बनाने के लिए पिछले एक दशक से ज्यादा समय से काम चल रहा था। पिछले साल 21 अगस्त से इसके कई समुद्री चरणों को पूरा किया गया। अब इसमें एविएशन ट्रायल किया जाएगा।
भारत के पास अभी तक केवल एक विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य था, जिसे रूस में बनाया गया था। भारतीय रक्षाबल कुल तीन एयरक्राफ्ट कैरियर की मांग कर रहे थे।
INS Vikrant के बारे में और अधिक जानकारी हमारे साथ बने रहें। ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।