IPL 2023 के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसको लेकर दिसंबर माह में एक मिनी ऑक्शन का आयोजन होने वाला है।
इस मिनी ऑक्शन में सभी टीमें अपने साथ कुछ बेहतरीन प्लेयर्स को जोड़ना चाहेंगी। इस बार के मिनी ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है।
इससे पहले IPL 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी थी।
रिलीज किए गए प्लेयर्स में कई टीमों ने कुछ चौंकाने वाले नामों को भी छोड़ दिया है। ऐसे में अब वे टीमें किस खिलाड़ी पर दांव लगाती हैं। ये देखने वाला होगा।
वहीं दूसरी तरफ अब खबर यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं।
अगर ऐसा होता है तो कैमरून ग्रीन पर सभी टीमों की निगाहें होंगी। हाल ही के उनके प्रदर्शन को देखते हुए हर टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी।
IPL 2023 में कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन सकते हैं। दरअसल वह इस समय के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडर्स में से एक हैं।
बता दें कि ग्रीन ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले नीलामी में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उन्होंने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी।
ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों और देश-दुनिया की तमाम ताजातरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।