किशमिस जैसा मुनक्का दिखने में जितना आम है इसके फायदे इससे कहीं अधिक हैं। मुनक्का में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
मुनक्का को आम बोलचाल की भाषा में सूखे हुए अंगूर या काली किशमिश भी कहा जाता है। मुनक्के में ग्लूकोज, विटामिन्स, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं।
मुनक्का आमतौर पर पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। पेट की प्रोब्लम्स जैसे गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
मुनक्का खाने से शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा बनी रहती है। जिसके कारण तमाम बीमारियों से राहत मिलती है।
बड़े साइज के अंगूर को उबालकर मुनक्का बनाया जाता है। मुख्यतः काले और भूरे रंग का होता है। मुयह नक्का को बीज वाले अंगूर से बनाया जाता है।
मुनक्का खाने से हमारे शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती हैं। मुनक्का में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। जो कि दातों और हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करता है।
मुनक्का में मौजूद पोषक तत्व हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं इसलिए सर्दियों में खासकर के मुनक्का खाना चाहिए।
नियमित रूप से 8 से 10 मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी नही होगी। मुनक्का में मौजूद आयरन एनीमिया को दूर कर देता है।
मुनक्का में मौजूद पोषक तत्व की वजह से हमारा हार्ट को स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से हृदय सम्बन्धी समस्याएं नहीं होती हैं।
मुनक्का में मौजूद फ्रुक्टोज और ग्लूकोज शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। 10 मुनक्का और 5 छुहारे को डेली शाम और सुबह दूध में उबालकर पीने से तेजी से वजन बढ़ता है।
मुनक्का से जुड़ी अन्य रोचक जानकारियों और हेल्थ टिप्स के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें