सभी घरों में मसालों का उपयोग अक्सर ही किया जाता है, जो काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें से एक कलौंजी के बीज भी हैं। कलौंजी हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होती है।

कलौंजी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इससे आपके शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं। कलौंजी को काला जीरा या आशीष के बीज के नाम से भी जाता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कलौंजी का बीज फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

वहीं कलौंजी का तेल अन्य तेल की तुलना में अधिक लाभकारी होता है। इसके अलावा नियमित रुप से अगर आप इसे सुबह खाली पेट खाते हैं, तो ये कई बीमारियों से बचाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन रामबाण साबित हो सकता है। दरअसल इसमें ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता होती है।

वहीं सुबह खाली पेट कलौंजी के बीजों का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। कलौंजी की चाय मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। ये वेट लॉस प्रोसेस में मदद करता है।

बढ़ते प्रदूषण की वजह से अस्थमा की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है। अगर आप अस्थमा रोगी हैं, तो रोज सुबह गर्म पानी में कलौंजी और शहद मिलाकर पिएं। फायदा मिलेगा।

अगर आप मस्तिष्क के विकास को तंदरुस्त करना चाहते हैं, तो खाली पेट शहद और कलौंजी के बीजों का सेवन करें। इससे याददाश्त बढ़ती है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खाली पेट गुनगुने पानी के साथ कलौंजी का तेल पीने की सलाह दी जाती है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

सूजन शरीर के लिए एक बहुत ही गंभीर समस्या है। सूजन एक्यूट से लेकर क्रोनिक तक हो सकती है। ऐसे में कलौंजी के सेवन से सूजन की समस्या में थोड़ी राहत मिल सकती है।

कलौंजी का सेवन करने से कई फायदे होते हैं। लेकिन इससे कई तरह के नुकसान भी संभव हैं। कलौंजी के फायदे और नुकसान के बारे में विस्‍तार से जानने के लिए नीचे लिंक पर जाएं।