जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? 

अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का कार्य जोरो पर हैं।  माना जा रहा है कि दिसम्बर में प्रथम तल का कार्य पूरा हो सकता है।

कुछ समय पहले ड्रोन से ली गई फोटो में देखा जा सकता है कि अभी मंदिर निर्माण में प्रथम तल पर कार्य चल रहा है। 

मंदिर में गर्भ गृह का निर्माण तेजी से हो रहा है और मंदिर का निर्माण तरासे हुए पत्थरों से किया जा रहा है। 

मंदिर निर्माण में उस फाउंडेशन का काम पूरा कर लिया गया है जिस पर प्रथम तल की छत के खम्भे बनाये जाने हैं। 

श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट का दावा है कि अयोध्या का राम जन्मभूमि मंदिर साल 2024 तक लगभग बन जायेगा और यह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा।

यह माना जा रहा है कि पूर्ण रूप से इसका निर्माण साल 2025 में पूरा हो जायेगा।यह जानकारी राम जन्मभूमि का निर्माण करने वाले रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने दी थी।

बताया यह भी जा रहा है कि राम लला साल 2024 की जनवरी मे ही अपने मंदिर में विराजमान हो सकते हैं। राम मंदिर को बहुत ही दिव्य और भव्य रूप से बनाया जा रहा है।

मंदिर साल 2025 तक बनकर तैयार हो सके इसी समय को लेकर मंदिर के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

बता दें आज से 30 साल पहले बाबरी मस्जिद का विध्वसं हुआ था। काफी समय तक यह विवादित रहा इसके बाद सुप्रीमकोर्ट के ऑर्डर्स के बाद मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। 

इसी वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में गर्भ गृह के निर्माण से पूर्व पूजा कर गर्भ गृह का निर्माण कार्य शुरू करवाया था।

ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें