साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज़ शेयर की हैं। इसमें रश्मिका ने पिंक और आइवरी कलर की ड्रेस पहन रखी है।
इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना ने पिंक कलर की चेक्स वाली ड्रेस पहनी हुई है और साथ में उन्होंने सनग्लासेस भी कैरी किए हुए हैं।
बता दें कि हाल ही रश्मिका मंदाना वेकेशन मनाने के लिए मालदीव गई थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ शेयर कीं।
फोटोज़ में वह अपने वेकेशन को शानदार तरीके से एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनकी पिंक और आइवरी कलर की ड्रेस भी उनपर खूब जच रही हैं।
बता दें कि रश्मिका मंदाना आखिरी बार 'गुडबाय' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अमिताभ बच्चन भी थे। ये रश्मिका की पहली हिंदी फिल्म भी थी।
वहीं रश्मिका मंदाना की कई अन्य फिल्में अभी आने वाली हैं। इसमें 'मिशन मजनू' फिल्म का इंतजार जोरों से किया जा रहा है।
इसके साथ ही वह पुष्पा- दि रूल, एनीमल, वारिसू जैसी कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाली हैं। यह फिल्में साल 2023 तक रिलीज होने की उम्मीद है।
रश्मिका मंदाना के बारे में विस्तार से जानकारी (Rashmika Mandanna Full Details) हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।