तमन्ना भाटिया एक अभिनेत्री हैं, वो तेलगू, तमिल और हिन्दी फ़िल्मों में नज़र आ चुकीं हैं। उनके अभिनय का लोहा दुनिया मानती हैं।
साल 2012 में तमन्ना और विराट एक फ़ोन के सूट के दौरान एक दूसरे से मिले थे। वहाँ से इन दोनों में दोस्ती हुई थी, और कुछ समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया।
संजना गलरान साउथ की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वो साउथ की कई फ़िल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर चुकीं हैं।
संजना गलरान कई बार विराट के साथ फ़ोटो और आईपीएल मैचों के दौरान देखी जा चुकी हैं। संजना ने विराट के साथ कभी रिलेशनशिप की बात नहीं मानी।
इजाबेल लेटे ब्राज़ील की मॉडल हैं। अपने अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने ब्राज़ील से ही की थी। भारत में वो फ़िल्म ‘पुरानी जीन्स’ के लिए जानी जाती हैं।
विराट कोहली इजाबेल लेटे से प्यार करते थे, वो पहली अभिनेत्री हैं जिनके साथ विराट कोहली रिलेशनशिप में रह चुके हैं। बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
साक्षी अग्रवाल तमिल, मलयालम और कन्नड़ की फ़िल्मों में नज़र आ चुकीं हैं। वो एक कुशल एक्ट्रेस हैं।
विराट कोहली कई बार साक्षी अग्रवाल को रोमांटिक डेट पर ले जा चुके हैं। इन दोनों की फ़ोटो सोशल मीडिया में कई बार वायरल हो चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने शाहरुख़ खान, आमिर खान जैसे कई अभिनेताओं के साथ फ़िल्में की हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव मैरिज हुई है। ये दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका कोहली है।