अखरोट हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसे ड्राई फ्रुट का राजा भी कहा जाता है। अखरोट खाने के कई फायदे हैं, यह एक पौष्टिक आहार है।
यह स्वस्थ वसा, फाइबर, विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं। अखरोट सिर्फ दिमाग के लिए नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों के लिए भी रामबाण है।
खासकर अखरोट सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदा करता है। इससे हमें कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। इसमें कई प्रमुख स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद रहते हैं।
इसमें फाइबर, मिनरल्स और हेल्दी फैट के गुण उपलब्ध रहते हैं। वहीं इसके साथ ही यह मेमोरी के लिए अच्छा होता है।
अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
आयुर्वेद डॉक्टरों का मानना है कि अखरोट में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिससे स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है। इसके अलावा यौन शक्ति की कमजोरी भी दूर होती है।
अखरोट बल्ड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। यह पुरुषों के सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक है। अखरोट को डायबिटीज़ में खाना फायदेमंद माना जाता है।
अखरोट शरीर से एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। खास कर अपने सुबह की शुरुआत प्रोटीन रिच डाइट से कर सकते हैं।
रोजाना सुबह खाली पेट वालनट्स (अखरोट) खाने से पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
अखरोट में मेलाटोनिन होता है जिसकी वजह से अच्छी नींद आती है। यह शरीर को बीमारी से बचाती है, साथ ही दिमाग को स्वस्थ रखती है और इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करती है।
अखरोट के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।