योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एक भारतीय राजनेता और वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वे यूपी के इतिहास में लगातार दूसरी बार सीएम बनने वाले पहले व्यक्ति हैं।
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के एक राजपूत परिवार में हुआ था।
योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे। वहीं उनकी मां सावित्री देवी एक कुशल गृहिणी थीं। योगी अपने माता-पिता की 7 संतानों में से पांचवें नंबर की संतान हैं।
योगी आदित्यनाथ के माता-पिता ने जन्म के समय उनका नाम अजय सिंह बिष्ट रखा था। अपने जन्म से साल 1994 तक वह अजय सिंह बिष्ट के नाम से ही जाने जाते थे।
साल 1994 में अजय सिंह बिष्ट ने संन्यासी जीवन की दीक्षा ग्रहण कर ली और उनके गुरू महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें योगी आदित्यनाथ नाम दिया।
योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टिहरी के गजा स्थित स्कूल से पूरी की। उन्होंने साल 1987 में यहां से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की।
इसके बाद साल 1992 में उन्होंने श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित विषय में बीएससी की डिग्री हासिल की।
उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत साल 1998 में हुई, जब उन्होंने पहली बार में ही गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता। उस समय उनकी आयु महज 26 वर्ष की थी।
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Biography in Hindi) के बारे में और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।