What is WhatsApp GB in Hindi | व्हाट्सएप जीबी क्या है? कितना है सुरक्षित
WhatsApp GB : टेक्नोलॉजी के इस दौर में हम सभी कॉल, वीडियो कॉल और एसएमएस के माध्यम से एक दूसरे के सम्पर्क में रहना पसंद करते हैं। आज कल हमे हमारे परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों से जोड़ने के लिए बहुत से एप्स प्लेस्टोर और अन्य वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। दुनिया में मैसेजिंग के लिए सबसे ज्यादा यूज किये जाने वाले एप्स में व्हाट्सएप सबसे आगे है। यह एप लगभग पूरी दुनिया में लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

व्हाट्सएप में लोगों को बहुत से फीचर्स मिलते हैं इसके अलावा यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से मेटा कंपनी व्हाट्सएप में बहुत से फीचर्स नही देती। लेकिन कुछ ऐसे एप्स अलग-अलग एप स्टोर पर उपलब्ध हैं, जिनमे वे सभी फीचर्स उपलब्ध होते हैं। ये एप एकदम व्हाट्सएप के जैसे ही काम करते हैं, ऐसे ही एक एप व्हाट्सएप जीबी (WhatsApp GB) के बारे में आज हम बात करेंगे और आपको बतायेंगे कि व्हाट्सएप जीबी क्या है? कितना है सुरक्षित (What is WhatsApp GB in Hindi)
व्हाट्सएप जीबी क्या है? What is WhatsApp GB
व्हाट्सएप जीबी(WhatsApp GB) व्हाट्सएप की तरह काम करने वाला एक मैसेंजर एप है। यह व्हाट्सएप का ही क्लोन एप है। व्हाट्सएप जीबी में ऐसे फीचर्स होते हैं जो व्हाट्सएप में नहीं होते हैं। लेकिन यह एप गूगल के प्ले-स्टोर में नहीं मिलता है। इसे आप अलग–अलग ब्राउजर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सएप जीबी में बहुत सारे ऐसे फीचर्स हैं जो व्हाट्स सुरक्षा की द्रष्टि से नहीं देता है। लेकिन व्हाट्सएप जीबी यूजर्स की प्रीवेसी के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है।
व्हाट्सएप जीबी के कुछ खास फीचर्स – WhatsApp GB Features in Hindi
अगर हम बात करें व्हाट्सएप जीबी (WhatsApp GB) के फीचर्स के बारे में तो यह यूजर्स को काफी सारी सुविधाएँ देता है। इसके फीचर्स व्हाट्सएप के रियल एप से काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग हैं। इसमें आप 16 MB से बड़ी फ़ाइल सेंड कर पाएंगे। इसमें आप अपने फ्रेंड्स का ऑनलाइन स्टेट्स देश सकते हैं और इसके साथ-साथ तमाम तरह के अन्य फीचर्स का भी लाभ उठा सकते हैं लेकिन आपको अपनी सुरक्षा का ख़ास ध्यान रखना होगा।

व्हाट्सएप से बड़ी फ़ाइल सेंड करें
व्हाट्सएप जीबी में आप व्हाट्सएप के रियल एप से बड़ी फ़ाइल सेंड कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर यूजर्स सिर्फ 16MB की फ़ाइल् सेंड कर सकते हैं। वहीं व्हाट्सएप जीबी आपको 100MB तक की फ़ाइल् को सेंड किया जा सकता है।
छिपा सकते हैं अपने ऑनलाइन स्टेट्स
व्हाट्सएप मैसेंजेर में आपका टाइपिंग स्टेट्स और जब आप ऑनलाइन होते हैं तो बाकी यूजर्स आपको देख सकते हैं लेकिन व्हाट्सएप जीबी में यूजर्स अपने ऑनलाइन और टाइपिंग स्टेट्स को भी छिपा सकते हैं। यह एप आपको ऐसे फीचर्स देता है जिससे आप अपनी प्रीवेसी को मेंटेन कर सकते हैं। Also Read – Tecno Spark 9T की बिक्री आज से शुरू, जानिए कितनी है कीमत
जीबी व्हाट्सएप में करें मैसेज शेड्यूल
व्हाट्सएप में मैसेज को जब जरूरत हो तभी किया जा सकता है लेकिन व्हाट्सएप जीबी में आप अपने मैसेज को आगे के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। ऐसे में आप बिजी हों तो आप पहले से मैसेज शेड्यूल करके रख सकते हैं।
व्हाट्सएप जीबी में है DND
अगर आप कोई जरूरी काम कर रहे हैं और चाहते हैं कि नेट भले ही ऑन हो पर मैसेज न आये, व्हाट्सएप जीबी ने DND का फीचर दिया है। इसके लिए आप डू-नॉट-डिस्टर्ब मोड ऑन कर सकते हैं।
पढ़ सकते हैं डिलीट मैसेज
व्हाट्सएप में अगर कोई भी यूजर मैसेज को डिलीट कर देता है तो आप उसे नहीं पढ़ सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप जीबी ने ऐसी सुविधा दी है कि यूजर डिलीट मैसेज को भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई अन्य एप भी नहीं डाउनलोड करना पड़ेगा।
स्टेट्स को लिखे ज्यादा शब्दों में
व्हाट्सएप पर यूजर्स को स्टेट्स पर लिखने की कुछ शब्दों की लिमिट मिलती है। लेकिन व्हाट्सएप जीबी में यूजर्स को स्टेट्स पर लिखने के लिए ज्यादा कैरेक्टर लिमिट भी मिलती है।
व्हाट्सएप जीबी में करें स्टेट्स डाउनलोड
व्हाट्सएप में दूसरे यूजर्स के लगाये स्टेट्स को आप सिर्फ देख सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप जीबी में ने ऐसा फीचर दिया है जिससे आप दूसरे यूजर्स द्वारा लगाए गये स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं। Also Read – Instagram पर करें ये 5 काम, लाखों में हो जाएंगे Followers
कितना सुरक्षित है व्हाट्सएप जीबी
किसी भी एप की क्लोनिग या उसका मोडम एप अक्सर सुरक्षित नहीं माना जाता है। व्हाट्सएप जीबी में भी कुछ-कुछ ऐसा कहा जा सकता है। व्हाट्सएप के रियल मैसेंजेर द्वारा क्लोन या मोडेम एप यूज करने वाले लोगों को बैन करने की पॉलिसी बनाई है। व्हाट्सएप जीबी में सुरक्षा की दृष्टि से बहुत सी कमियां हैं, जैसे- व्हाट्सएप जीबी के द्वारा भेजे गए मैसेज इंड-टू-इंड इंक्रिप्टेड नहीं हैं और यह सुरक्षा की दृष्टि से यूजर्स की प्रीवेसी और सिक्योरिटी के लिए खतरा है। यह एप गूगल के एप स्टोर या प्ले-स्टोर में उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसको ब्राउजर से डाउनलोड किया जाता है जो कि पूरी तरह असुरक्षित है।
व्हाट्सएप जीबी कैसे करें डाउनलोड – How to Download WhatsApp GB

- आप अपने फ़ोन के क्रोम ब्राउजर या फिर किसी अन्य ब्राउजर में जाकर व्हाट्सएप जीबी एप (WhatsApp GB APK) सर्च करिये और वहां आपको बहुत सारे लिंक मिलेंगे, जिनमे से आप व्हाट्सएप जीबी का कोई भी अपडेटेड वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद डाउनलोड की हुई फ़ाइल आपके फ़ोन के फोल्डर में आ जाएगी वहां से आप इसे अपने फ़ोन में इंस्टाल कर सकते हैं।
- इंस्टाल करने पर आपको एक सिक्रोरिटी मैसेज शो होगा जिसके बाद आप एप इनस्टॉल कर लीजिये।
- इंस्टाल करने के बाद आप अपने किसी भी नंबर से इसमें लॉग इन कर सकते हैं और इसके अलग- अलग फीचर्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
FAQ’s
व्हाट्सएप जीबी क्या है?
मैसेंजेर एप
क्या व्हाट्सएप जीबी सुरक्षित है?
व्हाट्स जीबी के मैसेज इंड-टू-इंड इंक्रिप्टेड नहीं होते हैं।
व्हाट्सएप जीबी कैसा एप है?
क्लोन या मोडेम एप